- Hindi News
- रातभर प्रभावित रहा रेल यातायात, ऊबे यात्री
रातभर प्रभावित रहा रेल यातायात, ऊबे यात्री
भास्कर न्यूज | चौथ का बरवाड़ा
कस्बेके रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी का इंजन खराब होने से देर रात तक लोग परेशान रहे। इंजन में आई खराबी से चार घंटे तक जयपुर-सवाई माधोपुर रेलमार्ग पर यातायात बंद रहा। वहीं स्टेशनों पर घंटों गाड़ियां खड़ी रहने के कारण वो गंतव्य तक काफी देरी से पहुंची तथा वापसी में भी घंटों देरी से रवाना हुई। ऐसे में रातभर लोगों को परेशानियों का सामना करना पडा। मंगलवार को शाम सवा पांच बजे मालगाड़ी के इंजन में खराबी आई थी, लेकिन रात्रि करीब नौ बजे बाद जयपुर की ओर से मालगाडी के पीछ इंजन लगाकर गाड़ी को जैसे-तैसे प्लेटफार्म नंबर दो पर लाया गया। वहीं मार्ग में कई गाडियां फंस जाने के कारण देर रात ही यातायात बहाल हो पाया। वहीं ट्रेनें देरी से पहुंचने के कारण वापसी में भी देरी से चलने के कारण बुधवार को भी लोगों को परेशानी हुई।
बरवाड़ा स्टेशन पर शाम सवा पांच बजे जयपुर की ओर से रही मालगाडी का इंजन ट्रेक पर जहां से गाडियां प्लेटफार्म पर मुड़ती है, वहां मुख्य प्वॉइंट पर खराब हो गया। मेन लाइन पर इंजन खराब होने से रेलवे का सिग्नल सिस्टम खराब हो गया। इससे रेलवे ट्रेक पर जहां तहां ही गाडियां खडी हो गई। बरवाड़ा स्टेशन पर तो सबसे ज्यादा परेशानी का सामना यात्रियों को करना पडा। यहां स्टेशन के बाहर यात्रियों की भीड़ लगने से लोगों को खाने पीने की चीजें भी सही से नहीं मिल पाई। साथ ही रेलवे की ओर से सटीक जानकारियां नहीं दिए जाने से लोग परेशान रहे।
रेलवे की लापरवाही
यात्रियोंने रेलवे पर आरोप लगाया है। यात्रियों ने बताया कि रात साढ़े सात बजे बयाना जयपुर गाड़ी बरवाड़ा स्टेशन पर पहुंच गई थी। इस गाड़ी का इंजन खोलकर खराब मालगाड़ी में जोड़ा जा सकता था, लेकिन रेलवे कंट्रोल ने इस बारे में समय पर निर्णय नहीं लिया। एक घंटे बाद साढ़े आठ बजे बयाना का इंजन खोलकर मालगाड़ी में लगाने के आदेश दिए। आदेश के बाद रेलवे कर्मचारियों ने इंजन को अगल भी कर दिया, लेकिन फिर सूचना आई कि जयपुर से इंजन गया है। ऐसे में फिर से इंजन को वापस जोड़ा गया।
कौन सी गाड़ी कितनी देरी से
दूसरेइंजन की व्यवस्था नहीं करने से कई गाड़ियां घंटों की देरी से पहुंची। इसमें बयाना से जयपुर जाने वाली गाड़ी शाम साढ़े पांच बजे बरवाड़ा से रवाना होती है। इस गाड़ी को साढ़े तीन घंटे की देरी से रात 9 बजे जयपुर की ओर रवाना किया गया। इसी तरह अजमेर से चलकर जबलपुर की ओर जाने वाली गाड़ी शाम 7 बजे के स्थान पर रात पौने नौ बजे चौथ का बरवाड़ा पहुंची। इसी प्रकार जोधपुर-भोपाल ट्रेन रात्रि पौने आठ के जगह दस बजे बरवाड़ा पहुंुची। कोटा से श्रीगंगानगर सुपरफास्ट नौ बजे बरवाड़ा पहंची।