सूरवाल केस में बनवारी का सरेंडर
नगर संवाददाता | सवाई माधोपुर
मानटाउनथाने के तत्कालीन सीआई फूल मोहम्मद हत्याकांड के मामले में आरोपी बनवारी लाल मीणा निवासी खंडार क्षेत्र के बड़ौद गांव ने मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में सरेंडर हो गया। फूल मोहम्मद हत्याकांड की घटना सूरवाल में 17 मार्च, 2011 को हुई थी और आरोपी बनवारी तभी से फरार चल रहा था। सीबीआई के वकील श्रीदास सिंह राजावत के अनुसार बनवारी मंगलवार को दोपहर सीजेएम कोर्ट में सरेंडर हुआ। आरोपी की ओर से उसके वकील ने जमानत याचिका कोर्ट में लगाई गई, लेकिन कोर्ट में जमानत याचिका को खारिज करते हुए उसे जेल भेजने के आदेश दिए। बनवारी को सवाई माधोपुर उपकारागृह में न्यायिक अभिरक्षा में रखा गया है।
अब तक 85 हो चुके हैं गिरफ्तार
सूरवालथाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सूरवाल प्रकरण में अब तक 85 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं तथा 4 की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे हैं और वे दरवर्ती इलाकों में रह रहे हैं। उनकी पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही है।
आत्मदाहपर भड़की थी आग
निकटवर्तीक्षेत्र में दाखां देवी हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग बोडोलास निवासी राजेश मीणा और बड़ौद निवासी बनवारी लाल द्वारा की जा रही थी। लंबे समय तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर उक्त दोनों ही सूरवाल गांव में एक टंकी पर चढ़ गए। इस घटना में राजेश मीणा ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क आग लगा ली तथा टंकी से कूद कर जान दे दी थी। आक्रोशित लोगों ने मानटाउन थाने के तत्कालीन सीआई को गाड़ी में आग लगा जिंदा जला दिया था। घटना के बाद से ही बनवारी फरार था।