पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलश यात्रा के साथ भागवत कथा आरंभ

कलश यात्रा के साथ भागवत कथा आरंभ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामधमूण में शिवशक्ति सेवा समिति की ओर से शिवकरण दास महाराज के सानिध्य में संगीतमय भागवत कथा शुभारंभ मंगलवार हुआ। कथा शुभारंभ से पूर्व आचार्य बृजराज शास्त्री के निर्देशन में भागवत की पूजा करवाई गई तथा कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा से पूर्व भागवत पूजन के लिए बोली एक लाख रुपए में छूटी। कलश यात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर कथा स्थल पर पहुंची। स्थान स्थान पर लोगों ने कलश यात्रा का स्वागत किया। वहीं नारियल फोड़कर कलश यात्रा को आगे बढ़ाया। कलश यात्रा के बाद कथा का वाचन आरंभ हुआ। इस मौके पर कथावाचक आचार्य बृजराज शास्त्री ने भागवत कथा श्रवण का महत्व बताते हुए भगवान नाम के स्मरण का महत्व समझाया।

भागवतकथा में बताया भक्ति का महत्व

सवाई माधोपुर| पटेलनगर स्थित मां कामांक्षा मंदिर में चल रही भागवत कथा के दूसरे दिन कथा वाचक आचार्य भरत लाल शास्त्री ने भक्ति एवं सेवा का महत्व समझाया। कथा का शुभारंभ मुख्य यजमान रामाशंकर सक्सेना ने भागवत की पूजा एवं आरती से की। इसके बाद कथा वाचक शास्त्री ने कथा को आगे बढ़ाते हुए भक्ति के प्रकार एवं नवधा भक्ति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने भक्त एवं भगवान के बीच भावना एवं प्रेम के संबंध को स्थापित किया। कथा में भजनों की प्रस्तुतियां देते हुए कथा वाचक ने भगवान की भक्त वत्सलता के बारे में जानकारी दी। कृष्ण एवं सुदामा की मित्रता के प्रसंग को सुनाते हुए उन्होंने कहा की सच्चे मित्र की पहचान एवं परख विपत्ति के समय ही होती है। सैकड़ों भक्तजनों ने उपस्थित रहकर कथा श्रवण का आनंद लिया।

महाशिवरात्रिमेले में होंगे कई कार्यक्रम

भगवतगढ़| कस्बेके अरणेश्वर महादेव शिवकुंड धाम पर लगने वाले महाशिवरात्रि मेले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस संबंध में शिवकुंड ट्रस्ट की बैठक में तैयारियों पर चर्चा कर कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया।

ट्रस्ट उपाध्यक्ष एवं कस्बे के सरपंच प्रहलाद पटेल ने बताया कि तीन दिवसीय शिवरात्रि मेले में कई कार्यक्रम होंगे। मेले का शुभारंभ 16 फरवरी को सुबह ध्वज पूजन एवं ध्वजारोहण के साथ होगा। इस दिन रात्रि को जागरण कार्यक्रम होगा। मुख्य मेला 17 फरवरी को आयोजित होगा। मेले के दौरान भगवान अरणेश्वर की फूल बंगला झांकी। लाइटिंग डेकोरेशन, फव्वारों के साथ विशेष सजावट की जाएगी।

सवाई माधोपुर. पटेलनगर स्थित मां कामांक्षा मंदिर में भागवत कथा का वाचन करते आचार्य एवं श्रवण करते श्रोता।