- Hindi News
- वन एवं बाघ संरक्षण जागरूकता संगोष्ठी में ग्रामीणों का उभरा दर्द
वन एवं बाघ संरक्षण जागरूकता संगोष्ठी में ग्रामीणों का उभरा दर्द
सवाई माधोपुर| रणथम्भौरबाघ परियोजना की सीमा पर बसे कुण्डेरा गांववासी पिछले कई वर्षो से गांव में वन विभाग की ईडीसी (इको डवलपमेन्ट कमेटी) गठित किए जाने का इंतजार कर रहे हैं। ईडीसी के अभाव में ग्रामीण उन्हे मिलने वाली सभी सुविधाओं से वंचित है, वही गांव में जन उपयोगी कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं। मंगलवार को कुण्डेरा स्थित अटल सेवा केन्द्र में भारतीय संस्कृति निधि (इन्टैक) सवाई माधोपुर चैप्टर की ओर से वन एवं बाघ संरक्षण जागरूकता संगोष्ठी के दौरान ग्रामीणों का यह दर्द उभर कर सामने आया। ग्रामीणों ने वन विभाग की तथा सरकारी मशीनरी को इसका जिम्मेदार ठहराते हुए रोष जताया।