समस्याओं के संबंध में सीएम को ज्ञापन
सीमेंटफैक्ट्री वार्ड नंबर चालीस के लोगों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की है। कॉलोनी के दुर्गादत्त सैनी, जाहिर खान, नसीर खान आदि ने बताया कि इस कॉलोनी के लोग चिकित्सा, सफाई, अतिक्रमण सहित कई समस्याओं से ग्रसित है, जिससे उन्हे काफी परेशानी हो रही है। इसी प्रकार सामाजिक कार्यकर्ता अवधेश शर्मा ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर भैरू दरवाजे पर फ्लाईओवर बनवाने की मांग की है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंगलाल जाट ने मुख्यमंत्री को पत्र सौंपकर खंडार में प्रधान चुनाव के दौरान हुई फायरिंग की घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।