भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री का स्वागत
भाजपाके राष्ट्रीय महामंत्री ओमप्रकाश माथुर के मंगलवार को सवाई माधोपुर आगमन पर शिवसेना हिन्दुस्तान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंधी जीतू ने राजस्थान सरकार द्वारा 26 कत्लखाने खोले जाने की बात पर विरोध प्रकट किया। इस पर महामंत्री माथुर ने कहा कि इस संबंध में वे मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे। इस अवसर पर युवा नेता नरेंद्र चौधरी, बल्लू जाट, जिला प्रभारी लोकेश मीणा, भानुप्रताप, सोहनलाल और कई शिवसैनिक मौजूद थे।