पंचायत की कोरम आज
चौथ का बरवाड़ा| कस्बेमें नवनिर्वाचित पंचायत की पहली कोरम बुधवार को पंचायत सभागार में सुबह दस बजे होगी। कोरम में पुराने जनप्रतिनिधियों को भी बुलाया गया है। सरपंच शीतल पहाडिया ने बताया कि कोरम में आगामी पांच सालों के लिए किए जाने वाले विकास कार्यों का डॉक्यूमेंट तैयार किया जाएगा।
प्रधानएवं उप प्रधान आज करेंगे गांवों का दौरा (सवाई माधोपुर): चौथका बरवाडा पंचायत समिति प्रधान देवनारायण मीना, उप प्रधान मुकुंद गुर्जर एवं अन्य जन प्रतिनिधि रवाजना डूंगर एवं चौड़ पंचायत के गांवों का दौरा बुधवार को करेंगे। इस मौके पर ग्रामीण उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराएंगे।