- Hindi News
- युवाओं में राष्ट्र सेवा का भाव जागृत करें : आचार्य
युवाओं में राष्ट्र सेवा का भाव जागृत करें : आचार्य
भास्कर न्यूज | सवाई माधोपुर
राजकीयपीजी कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय संभाग स्तरीय एनएसएस अधिकारियों का सम्मेलन मंगलवार को संपन्न हो गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि आचार्य लोकेंद्र शर्मा थे। समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य मनीराम ने की।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर समारोह को संबोंधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि देश का भविष्य सुरक्षित नहीं है। वर्तमान में युवा पीढ़ी दिनों दिन अपने मूल उद्धेश्य से भटकती जा रही है। युवा पीढ़ी में भारतीय संस्कृति गौण हो रही है। एनएसएस अधिकारियों चाहिए कि वे स्वयं सेवकों में राष्ट्रभक्ति का जज्बा पैदा करें। छात्र राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि एवं समर्पण का भाव रखें।
भारत एक केवल भोगोलिक क्षेत्र ही नहीं है बल्कि यह एक विस्तृत सभ्यता, संस्कृति एवं संस्कारों का देश है। एनएसएस अधिकारी नौजवानों में शिक्षा के साथ साथ ऐसी लगन एवं ललक पैदा करें ताकि वे सामाजिक सरोकार की गतिविधियों से जुड़कर समाज सेवा के साथ देश प्रेम को भी प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा की भारत का अतीत गौरवपूर्ण रहा है। उसको समृद्ध करने में आज का नवयुवक अपना अमूल्य योगदान दे सकता है। देश में जो जातिवाद, क्षेत्रवाद, भाषावाद का भेद पनप रहा है। यह भेद दूर होना चाहिए। समारोह की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य मनीराम ने कहा कि विद्यार्थियों में चरित्र निर्माण के साथ कर्तव्य परायणता,सत्य, ईमानदारी, प्रेम, करूणा का भाव पैदा होना चाहिए ताकि देश को एक सूत्र में पिरोया जा सके। कार्यक्रम में तकनीकी सत्र में सभांिगयों ने विचार विमर्श एवं अपनी भावनाओं का भी आदान प्रदान किया। समारोह के अंत में आयोजन सचिव डा. धनकेश मीणा ने अतिथियों संभागियों का आभार व्यक्त किया।
सांस्कृतिकप्रस्तुतियों ने मोहा मन : समारोहके दौरान महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शुरूआत में महाविद्यालय छात्रा दिव्या राव ने मनवा मधूर मधूर मुस्काए गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके बाद प्रज्ञा शर्मा ने काहे छेडे़ मोहे,,,, मोनिका ने चििटया कलाईयां गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी।
सवाई माधोपुर. राजकीयपीजी कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय संभाग स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना सम्मेलन में उपस्थित व्याख्याता।
सवाई माधोपुर. राजकीयपीजी कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय संभाग स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना सम्मेलन के समापन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देती छात्राएं।