राजेश पायलट की जयंती मनाई
नगर संवाददाता | सवाई माधोपुर
राजस्थानगुर्जर महासभा के तत्वावधान में किसान नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की जयंती मंगलवार बजरिया स्थित महावीर पार्क में मनाई गई। आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता डॉ. विजय सिंह मावई ने कहा कि राजेश पायलट कांग्रेस की शीर्ष पंगत में पिछड़ी, दलित, उपेक्षित एवं वंचित जनता के प्रतिनिधि थे। उनका राजनीतिक कौशल और उनकी कर्त्तव्य निष्ठा ने उन्हे जन-जन का प्रिय नेता बना दिया। पायलट देश का चमकता सितारा थे, जो असमय में ही अस्त हो गया।
भागवतकथा आज से
चौथ का बरवाड़ा| कस्बेमें सब्जी मंडी के पास गुरुवार से भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। सात दिवसीय भागवत कथा की शुरुआत कलश यात्रा से होगी।