िजले में आज
सवाई माधोपुर. आलनपुरकी दरगाह पर सदर हुसैन शाह की अध्यक्षता में 40वां मोहर्रम कमेटी की बैठक हुई। कमेटी उपाध्यक्ष अब्दुल कलाम शेख तथा महामंत्री ताहिर अली ने बताया कि 40वां मोहर्रम हजरत इमाम हुसैन रह.अलेह की शहादत की याद में निकाला जाता है। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। 13 दिसंबर की रात को शहर के मिर्जा मोहल्ले में ताजिए की सेहराबंदी की जाएगी। इसके बाद 14 दिसंबर को शहर के विभिन्न मार्गों से ताजिए निकाले जाएंगे। इस दौरान अखाड़ा उस्तादों द्वारा हैरतअंगेज करतब दिखाए जाएंगे। बैठक में अनवार भाई, अब्दुल गनी, शाहिद खान, बाबा लुकमान, बाबू भाई, युनूस खान, सईद आदि मौजूद थे।