- Hindi News
- गबन मामलों में प्राथमिकता दर्ज करने के निर्देश
गबन मामलों में प्राथमिकता दर्ज करने के निर्देश
नसं. सवाई माधोपुर| स्वायत्तशाषीसंस्थाओं तृतीय त्रैमासिक बैठक मुख्य कार्यकारी अधिकारी पी.सी.पवन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभी स्वायत्तशाषी संस्थाओं से अनुपालना से बकाया अनुच्छेदों की सामयिक अनुपालना के निर्देश दिए। बैठक में सदस्य सचिव संयुक्त निदेशक स्थानीय निधि अंकेक्षण विभाग भरतपुर पी.के.लवानिया ने बताया कि जिले की विभिन्न स्वायत्तशाषी संस्थाओं के सामान्य आक्षेप 29, 489, ड्राफ्ट पैराज (ब) श्रेणी 57, ड्राफ्ट पैराज (अ) श्रेणी 31, गबन प्रकरण 283 13 विशेष जांचों की अनुपालना लम्बित है। गबन प्रकरणों में वसूली की जाने वाली राशि 55.78 लाख है। गबन प्रकरणों में संस्थाध्यक्ष तीनों प्रकार की कार्रवाई अर्थात ब्याज सहित राशि की वसूली, विभागीय कार्रवाई, एफआईआर दर्ज कराना सुनिश्चित करें। वर्ष 2011-12 से जो ड्राफ्ट पैराज अत्यधिक गम्भीर प्रकृति के होते है, उनका लेखा परीक्षा प्रतिवेदन विधान सभा की लेखा परीक्षा समिति को ही प्रस्तुत होता है तथा समिति ही उन्हें निरस्त करती है।