- Hindi News
- एचेर से ग्रामीण रोडवेज बस सेवा शुरू, िमली राहत
एचेर से ग्रामीण रोडवेज बस सेवा शुरू, िमली राहत
शिवाड़ | ग्रामीणबस सेवा शुरू हो जाने से अब क्षेत्र के लोगों का सफर आसान हो गया। अब जिला मुख्यालय सवाई माधोपुर की दूरी यात्रियों को नहीं अखरेगी। यह बात खंडार विधायक जितेन्द्र गोठवाल ने टापुर पंचायत के एचेर गांव में ग्रामीण बस सेवा का शुभारंभ करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि लोगों के सवाई के लिए आने के लिए रेलवे सेवा ही एक मात्र साधन था। लोगों को रेलवे सेवा लेने के लिए भी 13 किलोमीटर दूर ईसरदा स्टेशन जाना पड़ता था। उन्होंने दोपहर 12:30 बजे ग्रामीण रोडवेज बस का शुभारंभ किया। ग्रामीणों ने बताया कि यह रोडवेज बस सवाई से सुबह सात बजे रवाना होगी जो एचेर गांव में 10 बजे पहुंचते हुए जामडोली तक जाएगी। उसके बाद दोपहर 3 बजे से शिवाड़ से रवाना होगी तथा 4 बजे एचेर गांव में तथा शाम 6 बजे सवाई पहुंचेगी। ग्रामीण क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे विधायक जितेन्द्र गोठवाल ने लोगों को जन समस्याओं से अवगत कराया।
लोगो ने पानी, बिजली, स्वास्थ्य, सड़क आदि की समस्याओं के निराकरण की मांग की। इस पर विधायक ने लोगों की समस्या का शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।