पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सवाई माधोपुर | नगरपरिषद की ओर से चलाए गए अतिक्रमण

सवाई माधोपुर | नगरपरिषद की ओर से चलाए गए अतिक्रमण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर | नगरपरिषद की ओर से चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत शुक्रवार को दस्ते ने मुख्य बाजार सहित टोंक रोड से अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान दस्ते ने सामान भी जब्त करने की कार्रवाई की। कार्रवाई के लिए दोपहर में दस्ता गौरव पथ पहुंचा। यहां पर दस्ते में शामिल कार्मिकों ने दुकानों के आगे रखे तख्ते ठेलों को हटवाया। गौरवपथ पर कार्रवाई करने के बाद दस्ते ने मुख्य बाजार, टोंक रोड, बस स्टैंड आदि स्थानों पर कार्रवाई कर अतिक्रमण हटवाया साथ ही सामान जब्त कर संबंधित दुकानदार को दुबारा अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी। कार्रवाई के दौरान दल में स्वास्थ्य निरीक्षक गजेंद्र सिंह, मनीष बैरवा, श्याम जमादार मानटाउन थाना के पुलिसकर्मी शामिल थे।

नगर परिषद दस्ते ने हटवाया अतिक्रमण