स्वयंसेवकों ने निकाली स्वच्छता रैली
सवाई माधोपुर| स्वच्छराजस्थान सप्ताह के तहत शुक्रवार को पीजी कॉलेज की एनएसएस तृतीय चतुर्थ इकाई की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को प्राचार्य मनीराम ने झंडी दिखा रवाना किया। रैली में स्वयंसेवक सेविकाएं हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां बैनर लेकर नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली के महाविद्यालय पहुंचकर संपन्न होने के बाद स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में साफ सफाई कर श्रमदान किया। इसके बाद वार्ता का आयोजन किया गया। इसमें प्राचार्य ने स्वयंसेवकों को कॉलेज साफ सुथरा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।