- Hindi News
- सामान्य ज्ञान बढ़ाने के लिए पुस्तकें पढ़ंे
सामान्य ज्ञान बढ़ाने के लिए पुस्तकें पढ़ंे
सवाई माधोपुर| सरकारीस्कूलों में विद्यार्थियों को अब स्कूलों की लाइब्रेरी से माह में एक बार पुस्तक लेकर पढ़ना अनिवार्य होगा। इस संबंध में प्रारंभिक शिक्षा विभाग के संयुक्त शासन सचिव ने स्कूली बच्चों में पढ़ने की प्रवृत्ति विकसित करने सामान्य ज्ञान को बढ़ाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
सभी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में लाइब्रेरी स्थापित कर रखी है, लेकिन संबंधित अधिकारियों की अनदेखी के चलते उनका समुचित तरीके से उपयोग नहीं हो रहा हैं। अब प्रत्येक विद्यार्थी को माह में लाइब्रेरी से न्यूनतम एक बार पुस्तक स्वीकृति की जाएगी। इन बच्चों को पुस्तक स्वीकृति होगी, इसकी रजिस्टर में एंट्री भी की जाएगी। संबंधित संस्था प्रधान को डीईओ ऑफिस में इसकी सूचना भेजना भी अनिवार्य होगा।