पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षक संघ ने सौंपा समस्याओं का ज्ञापन

शिक्षक संघ ने सौंपा समस्याओं का ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर| राजस्थानशिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा सवाई माधोपुर नगर एवं ग्रामीण के पदाधिकारियों ने विभिन्न मांगों के संबंध में अतिरिक्त जिला शिक्षाधिकारी कम बीईईओ ज्ञापन सौंपा है। नगर उपशाखा अध्यक्ष गीता जैलिया ने बताया कि उन्होंने ज्ञापन में नवनियुक्त प्रबोधकों के स्थायीकरण के आदेश जारी करने, सम्मानित होने वाले शिक्षकों के लिए आवेदन प्रारूप विद्यालयों में भिजवाने सहित अन्य समस्याओं का उल्लेख किया है। ज्ञापन देने वालों में पुरुषोत्तम शर्मा, शिवदयाल मीणा, चंद्रमोहन जांगिड़, सुवालाल, दिनेशचंद्र, विनोद पाराशर, नरेश, प्रवीण चौधरी आदि शामिल थे।