- Hindi News
- मृतक के परिजनों को सीएम ने पांच लाख की आर्थिक सहायता के दिए निर्देश
मृतक के परिजनों को सीएम ने पांच लाख की आर्थिक सहायता के दिए निर्देश
खंडारमें प्रधान के चुनाव के दौरान फायरिंग की घटना के बाद मरे रेडावद निवासी दुलीचंद जाट के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता तुरंत स्वीकृति करने के निर्देश मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अधिकारियों को दिए है। इस संबंध में सोमवार शाम को मुख्यमंत्री के सवाई माधोपुर पहुंचने पर खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल ने उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराया। विधायक ने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दिए जाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने विधायक से वार्ता के बाद अधिकारियों को तुरंत आर्थिक सहायता स्वीकृत करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विधायक ने खंडार में हुई फायरिंग की घटना सहित अन्य हालात के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दी।
शिवसेना हिन्दुस्तान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंधी जीतू ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर पुलिस फायरिंग में मृतक के परिजन को सरकारी नौकरी और आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की। साथ ही खंडार विधायक की गाड़ी में आग लगाने के मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। (पेज16 भी देखें)
सवाई माधोपुर. शेरपुरहेलिपैड पर हेलिकॉप्टर से उतरने के बाद अधिकारियों के साथ वार्ता करती मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे। (दाएं) हेलिकॉप्टर से उतरने के बाद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को गार्ड ऑफ ऑनर देता जवान।