पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीप पर फायरिंग, एक घायल

जीप पर फायरिंग, एक घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडार-नायपुरमार्ग पर हलवाड़ा के खाड़ में सोमवार को कुछ लोगों ने खंडार से भावपुर गांव की ओर जा रही एक सवारियों से भरी निजी जीप को रोककर अचानक फायरिंग कर दी, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। जीप चालक अन्य सवारियों द्वारा घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंडार में भर्ती करवाया गया। सूचना पर खंडार थाना पुलिस मौके पहुंची। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे सवाई माधोपुर रेफर कर दिया।

जीप चालक सहित अन्य लोगों ने पुलिस को बताया कि दोपहर 3:30 बजे खंडार के नायपुर बस स्टैंड से सवारियों से भरी एक निजी जीप भावपुर गांव की ओर जा रही थी। इस बीच काछड़ा गांव के पास हलवाड़ा के खाड़ में तीन लोगों जीप को रुकवाया तथा बाद में फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान जीप में बैठे भावपुर निवासी प्रभुलाल (50) पुत्र रामनाथ शर्मा को गले में गोली लग गई। इससे उसके खून बहने लग गया। जब तक जीप में बैठे अन्य लोग नीचे उतरे इतने में ही आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो गए। बाद में अन्य सवारियों ने घायल को संभाला तथा उसे खंडार अस्पताल में लेकर आए। यहां डॉक्टर महेश मीणा के नेतृत्व में चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया तथा गंभीर अवस्था को देखते हुए सवाई माधोपुर रेफर कर दिया।

खंडार थानाधिकारी लोकेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि सवारियों के बताए अनुसार हमलावर के रूप में डाबिच निवासी सतीश गुर्जर का नाम रहा है। इसके लिए पुलिस गहनता से जांच कर रही है। काछड़ा गांव के पास हलवाड़ा के खाड़ की बीच पुलिया पर यह घटना हुई है। डाबिच, तलावड़ा, नायपुर, सांवटा आदि गांवों में दबिश दी जा रही है।

उधर बहरावंडा कलां थाने के एएसआई रामसहाय को बाजोली, बिचपुरी एरिया के गांवों में तलाश के लिए भेजा है। घायल के पर्चा बयान नहीं हुए है। अभी किसी ने मुकदमा भी दर्ज नहीं करवाया गया है।

खंडार. फायरिंगमें घायल अधेड़ का उपचार करते चिकित्सक।

खंडार. फायरिंगकी वारदात के बाद खंडार अस्पताल में जमा लोगों की भीड़।