उबल पड़ा शहर
पोर्न वीडियो के खुलासे से रोष
^शिकायत दर्ज कर ली गई है। मुख्य आरोपी आसिफ को पकड़ने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है। इसके लिए अलग-अलग टीम रवाना कर दी गई है। अभी कुछ भी कह पाना जल्दबाजी होगी। राकेशवर्मा, पुलिसउपाधीक्षक, शहर
यह है आरोपी
आसिफमूल रूप से शहर गणेश पीपली कुएं के पास रहता है। वर्ष 2011 के अंत में मंडी रोड पर हुए वसीम पठान हत्याकांड का यह मुख्य आरोपी है। उक्त मामले में वह तभी से जेल में था। कुछ दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था और आने के कुछ समय बाद ही आसिफ ने उसके पास पहले से ही मौजूद उक्त वीडियो को साथियों के साथ मिल कर सार्वजनिक कर दिया।
मुख्य आरोपी आसिफ जिसे पुलिस तलाश कर रही है।
युवती ने दिखाई हिम्मत
पूरामामला सामने आने एवं चारो तरफ बदनामी के बाद युवती ने हिम्मत दिखाई और आज सुबह अपने परिजनों के साथ महिला थाने पर पहुंची। युवती ने इस मामले में पुलिस को एक नामजद रिपोर्ट दी। जिसे पुलिस ने दर्ज कर जांच पुलिस उपाधीक्षक शहर राकेश वर्मा को दे दी। पीडिता के अनुसार शहर गणेश पीपली के पास निवासी आसिफ पुत्र महताब वर्ष 2009 से उसकी इच्छा के विरुद्ध देह शोषण कर रहा है। इस दौरान उसने उसका वीडियो भी बना लिया और उसे नेट पर प्रचारित कर उसे बदनाम किया। इस मामले में पुलिस ने युवती को मजबूर कर बलात्कार करने, उसे बदनाम करने एवं साइबर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
केस दर्ज करवाने के बाद अस्पताल जाती पीड़िता।
सवाई माधोपुर. पोर्नवीडियो प्रकरण सामने आने के बाद महिला थाने के सामने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमा हुई भीड़।
कासं | सवाई माधोपुर
शहरकी एक युवती का पोर्न वीडियो बना कर फेसबुक पर डालने का मामला भास्कर द्वारा उजागर किया गया था। इसके बाद सोमवार को पीड़िता ने महिला थाने में शहर निवासी आसिफ एवं अन्य लोगों के खिलाफ देह शोषण करने एवं बदनाम करने का नामजद मामला दर्ज करवाया है। इस मामले में विभिन्न समाज एवं संगठन भी युवती के साथ इस संघर्ष में खड़े हो गए हैं। देर शाम को सैकड़ों की संख्या में लोग थाने पर जमा हो गए और गिरोह की धरपकड़ की मांग की। साथ ही 72 घंटे में पूरे गिरोह की गिरफ्तारी नहीं होने पर बाजार बंद कर आंदोलन करने की चेतावनी दे दी है।
क्याहै मामला : दोदिन पहले शहर के लोगों के पास उनकी फेसबुक पर हाल ही में जुड़ी एक युवती की फेसबुक आईडी से उसी