पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल के खेल मैदान में बजरी का अवैध स्टॉक

स्कूल के खेल मैदान में बजरी का अवैध स्टॉक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्कूल के खेल मैदान में बजरी का अवैध स्टॉक

शिवाड़| कस्बेमें बजरी से ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई नहीं होने के कारण खनन माफियाओं के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। साथ ही वे बिना अनुमति के सरकारी जमीन पर भी बजरी का अवैध स्टॉक कर रहे है। कस्बे की बीयर फैक्ट्री के पास स्थित राउमावि के खेल मैदान पर बिना अनुमति लिए अवैध रूप से बजरी के स्टॉक किए जा रहे हैं जिससे विद्यालय के छात्रों को खेल मैदान का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सरकारी जमीन पर इस तरह बजरी का स्टॉक करने से ग्रामीणों में भी नाराजगी है। इस बारे में विद्यालय के प्रधानाचार्य रामजीलाल मीणा ने बताया कि मैंने खेल मैदान से बजरी हटवाने के निर्देश दे दिए है। यदि बजरी के स्टॉक नहीं हटे तो कार्रवाई की जाएगी।

अग्रसेनजयंती पर होंगे कई कार्यक्रम

सवाई माधोपुर | अग्रसेनजयंती के अवसर पर शहर सवाई माधोपुर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रवक्ता अंकित गोयल ने बताया कि 18 सितंबर को दौड़ तथा बेटी बचाओ पर निबंध प्रतियोगिता, 19 को साइकिल दौड़, मेहंदी प्रतियोगिता, 21 को पूजा की थाली सजाओ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, 22 को म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता, 23 को एकल नृत्य प्रतियोगिता तथा 25 को अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा निकाली जाएगी।

फलौदी|टोडराएवं फलौदी क्वारीज में अग्रसेन जयंती के तहत 24 25 सितंबर को कार्यक्रम होंगे। अग्रवाल समाज के अध्यक्ष कल्याण प्रसाद ने बताया कि 24 सितंबर को मेहन्दी, निबन्ध एवं डांस प्रतियोगिता होगी। वहीं 25 सितंबर को कुर्सी दौड, रंगोली प्रतियोगिता होगी। साथ ही दोपहर दो बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी।

बरवाड़ा-एकड़ामार्ग क्षतिग्रस्त, लोग आहत

चौथ का बरवाड़ा| कस्बेसे सवाई माधोपुर जाने वाले मार्ग में बरवाड़ा से एकड़ा के बीच का मार्ग क्षतिग्रस्त हो जाने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग मे जगह-जगह गहरे गड्ढे हो जाने के कारण वाहन चालकों को आने जाने मे परेशानी होती है। सवाई माधोपुर से वाया देवपुरा होकर चौथ का बरवाड़ा की दूरी 22 किलोमीटर है। सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा हाल ही में इस मार्ग का नवीनीकरण किया गया, जिसके तहत सवाई माधोपुर से एकड़ा गांव तक 15 किलोमीटर सड़क तो बना दी गई तथा आगे की सड़क स्वीकृति नहीं आने की बात कहकर छोड़ दी गई है। ऐसे में बरवाड़ा से एकड़ा तक सात किमी का मार्ग क्षतिग्रस्त होने