माधोपुर झीनी झीनी उड़े रे गुलाल..
जैनसंत कमल मुनि कमलेश के शिष्य धैर्य मुनि की कठोर तप साधना के समापन पर आवासन मंडल के शीतला पार्क में भजन संध्या आयोजित हुई। भजन संध्या में गायक कलाकार खुशबू कुंभट के भजनों के माध्यम से श्रोताओं ने भक्तिरस का पान किया।
भजन संध्या का शुभारंभ गायिका ने मंगलाचरण एवं गणेश वंदना से किया। इसके बाद उन्होंने भजन संध्या को परवान चढ़ाते हुए संदेशा आया रे, गुरु जी आए रे भजन के माध्यम से गुरू की महिमा का बखान किया। इसके बाद उन्होंने झीनी झीनी उड़े रे गुलाल सवाई माधोपुर नगरी में भजन के माध्यम से धर्म का महत्व स्थापित किया। भजनों की प्रस्तुतियों पर हजारों श्रोता देर रात तक जमे रहे तथा उन्होंने भजन सुनकर भक्तिरस का आनंद लिया। संघ के अध्यक्ष संजय शाह ने बताया कि तप पूर्णाहुति कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से लोगों ने आकर भाग लिया।
पालनाघरका काम शीघ्र
इसमौके पर राष्ट्रीय संत कमल मुनि कमलेश की प्रेरणा से चिकित्सालय परिसर में पालनाघर का कार्य शीघ्र प्रारंभ करवाने की घोषणा की तथा गौ रिसर्च सेंटर के लिए जमीन उपलब्ध करवाने के लिए स्वीकृति दी गई। भजन संध्या को आगे बढ़ाते हुए गायिका खुशबू कुंभट ने भगवान महावीर स्वामी तथा गुरूदेव की महिमा का बखान किया। उन्होंने बताया कि गुरु के माध्यम से व्यक्ति को आगे बढ़ने के अवसर मिलते है। भजनों की प्रस्तुतियों पर श्रोताओं ने कभी हाथ उठाकर तो कभी ठुमके लगाकर अपनी प्रसन्नता एवं गुरु भक्ति का प्रदर्शन किया। भजनों को देर रात मंगलाचरण एवं आरती के साथ विराम दिया गया।
भगवानसम्भवनाथ के मेले में उमड़ी आस्था
सवाई माधोपुर | रणथम्भौरकिला स्थित प्राचीन सम्भवनाथ दिगंबर जैन मन्दिर का मेला दिगंबर जैन सर्वार्थसिद्धि अतिशय तीर्थ समिति रणथम्भौर के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर विधि विधान से पूजन किया।
सकल दिगंबर जैन समाज के प्रवक्ता प्रवीण कुमार जैन ने बताया कि मेला महोत्सव की शुरुआत दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र चमत्कार जी मन्दिर, आलनपुर अशोक बड़जात्या के निर्देशन में दिव्य मंत्रोच्चार एवं प्रबंध समिति अध्यक्ष चंद्रप्रकाश छाबड़ा ने झंडारोहण के साथ की।
प्रकाश बज के नेतृत्व में चौथ का बरवाड़ा से आए पदयात्रियों का स्वागत किया गया। मंदिर के मुख्य गेट पर रंगोली सजाई गई।
दिगंबर जैन सर्वार्थ सिद्धी नवयुवक मंडल रणथंभौर (स.मा) के अध्यक