- Hindi News
- देहलवालजी के स्थान तक सीसी रोड बनवाई जाए
देहलवालजी के स्थान तक सीसी रोड बनवाई जाए
पीपलवाड़ा | रवांजनाचौड गांव से देहलवाल जी महाराज के स्थान की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर जगह जगह गड्ढे तथा कीचड़ जमा होने के कारण रवांजना डूंगर रोड तक आने जाने मे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
हंसराज मीना, बनवारी सिंह, बाबू खान सहित कई लोगों ने बताया कि गांव के कई लोग देलवाल जी महाराज के स्थान पर प्रतिदिन पूजा अर्चना करने जाते है। वहीं रवांजना डूंगर आने जाने के लिए सीधा रास्ता यही है। करीब आठ साल पहले इस रास्ते पर पड़ने वाले नाले पर पुलिया का निर्माण करवा कर कच्चे रास्ते मे मोरम डलवाकर रास्ता सही करवाया गया लेकिन काफी समय से मरम्मत नहीं होने तथा बरसात के चलते कच्चे रास्ते मे जगह जगह गड्ढे हो जाने से खराब हो गया है। ऐसे में आने जाने वाले लोगों राहगीरों को गांव के बस स्टैंड पर होते हुए करीब तीन किलोमीटर चक्कर लगाकर देलवाल जी महाराज के स्थान तक पहुंचना पड़ता है। ग्रामीणों ने पंचायत से गांव से देहलवालजी के स्थान तक सीसी रोड बनवाने की मांग की है।
सीसीरोड पर भरा पानी
खिरनी| कस्बेके माली मोहल्ले में तीन साल पहले बीआरजीएफ योजना के तहत लगभग सात लाख की लागत से बनी सीसी रोड पर पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लल्लूगुर्जर के मकान से मेदपुरा रोड तक बनी सीसी सड़क के दोनों ओर नालियां नहीं बनाए जाने से पानी भरने की समस्या बनी हुई है।
गोशालामें श्रमदान
सवाई माधोपुर| स्वर्णकारनवयुवक मंडल की ओर से राधाकृष्ण गोशाला में श्रमदान किया गया। इस अवसर पर मंडल के सदस्यों ने श्रमदान कर साफ-सफाई की। नवयुवक मंडल के बलराम सोनी, रिंकू सोनी, राजू सोनी आदि ने साफ-सफाई कर लोगों को इसके लिए प्रेरित किया।