- Hindi News
- उप पंजीयन कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर की सेवाएं समाप्त
उप पंजीयन कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर की सेवाएं समाप्त
सवाई माधोपुर | कलेक्ट्रेटपरिसर उप पंजीयन कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के नहीं होने से सोमवार को भी दस्तावेज पंजीयन का कार्य नहीं हो पाया। वहीं पंजीयन महानिरीक्षक ने संविदा पर लगे कंप्यूटर ऑपरेटर शिकायत होने से उसकी सेवाएं समाप्त कर दी। अन्य कंप्यूटर ऑपरेटर नहीं होने से पंजीयन कार्य सोमवार को भी नहीं हो पाए। ऐसे में पंजीयन कार्य के लिए दूर दराज से आए लोगों को निराश लौटना पड़ा। वहीं रहननामे का पंजीकरण नही होने से कृषि भूमि पर लोन लेने वाले किसानों को भी मायूसी हाथ लगी। अधिवक्ता महेंद्र वर्मा ने बताया कि ऑपरेटर के अभाव में दस्तावेजों का पंजीयन कार्य नहीं हो रहा है। इससे सरकार को लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान हो रहा है। इस बार में उप पंजीयन अधिकारी प्रमोद सिंधव ने बताया कि ऑपरेटर द्वारा समय पर कार्य नहीं किया जा रहा था। वही अनुशासन में नहीं रहने तथा विभागीय आदेशों की पालना नही किए जाने के कारण उप महा निरीक्षक ने ऑपरेटर की सेवाएं समाप्त कर दी। जल्दी ही नए ऑपरेटर की व्यवस्था कर पंजीयन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
सवाई माधोपुर. उपपंजीयन कार्यालय में सोमवार को कंप्यूटर ऑपरेटर के अभाव में पंजीयन कार्य नहीं होने से निराश बैठे ग्रामीण।
न्यूज़ इनबॉक्स