दिन दहाड़े हजारों की नकदी माल चोरी
सवाई माधोपुर | चोरोंने रविवार को आलनपुर के सत्यनारायण मोहल्ले मेंे दिन दहाड़े ताले तोड़कर हजारों की नकदी एवं माल पार कर लिया। पीड़ित रामहेत सैनी चोरी के संबंध में कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर चुराया गया माल बरामद करने की मांग की है।
पीड़ित ने बताया कि रविवार को परिवार के सभी सदस्य खेतों मे काम कर रहे थे। शाम को जब घर आकर देखा तो अंदर कच्चे घर का ताला टूटा हुआ था सामान बिखरा हुआ था। सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने घर में घुसकर नकदी गहने संभाले तो वो गायब थे। चोरी की घटना से आसपास के लोगों में भी रोष व्याप्त हो गया। पीड़ित ने बताया कि उसने पेटी के अंदर तीस हजार रुपए रखे थे, जो गायब मिले। चोरों ने अनाज भरने की पेटी में छिपाकर रखे गहनों एवं नकदी को भी चुरा लिया। चोर कोठी का ताला तोड़कर उसमें से चार सौ ग्राम की पायजेब अन्य गहने निकाल कर ले गए।
दसदिन पहले ही उठाई थी बीसी : पीड़ितरामहेत सैनी ने बताया कि वह ऊंटगाड़ी से मजदूरी करके परिवार चला रहा है। दस दिन पहले ही उसने मकान बनाने के लिए 20-20 हजार की दो बीसी उठाई थी। इसमें से उसने 10 हजार रुपये खर्च कर दिए, बाकी तीस हजार को घर में रखा हुआ था। ऐसे में उसकी जमा पूंजी चोरी होने से पक्का मकान बनाने का सपना टूट गया।
सवाई माधोपुर. आलनपुरमें चाेरी के बाद फैला सामान।