पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सवाई माधोपुर | विधानसभासत्र के कारण 17 सितम्बर को आयोजित

सवाई माधोपुर | विधानसभासत्र के कारण 17 सितम्बर को आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर | विधानसभासत्र के कारण 17 सितम्बर को आयोजित होने वाली जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक स्थगित कर दी गई है। अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद हंसराज मीना ने बताया कि अब यह बैठक 24 सितम्बर दोपहर 2 बजे होगी।

हिंदीदिवस पर कई प्रतियोगिताएं आयोजित

सवाई माधोपुर | जिलेमें सोमवार को कई स्थानों पर हिंदी दिवस मनाया गया, जिसमें कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। राजकीय सार्वजनिक जिला पुस्तकालय में वाक् गोष्ठी रखी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार प्रभाशंकर उपाध्याय ने की तथा मुख्य अतिथि शिक्षाविद् विमल चंद ने हिंदी की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अध्यक्षता कर रहे साहित्यकार उपाध्याय ने कहा कि हिंदी देश की मातृ भाषा है तथा इसके बिना बोल-चाल संभव नहीं है। इस अवसर पर पुस्तकालय अध्यक्ष सीताराम नाथ ने भी विचार व्यक्त किए। इसी प्रकार एल्पाइन विद्यापीठ उमावि में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रधानाध्यापक शिवशंकर गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता रहे छात्रों का सम्मान किया गया।

सेनाभर्ती रैली पर चर्चा 18 को

सवाई माधोपुर| जिलामुख्यालय पर 7 से 9 अक्टूबर तक प्रस्तावित सेना भर्ती रेली के सम्बन्ध में 18 सितम्बर सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक होगी। यह जानकारी अतिरिक्त जिला कलेक्टर ईश्वर सिंह राठौड़ ने दी है।



बैंकोंमें जुट रही है खाते खुलवाने वालों की भीड़

बौंली| कस्बेके बैंकों में इन दिनों बैंक खाता खुलवाने के लिए महिलाओं की भीड़ लग रही है। वहीं जिनके पहले से खाते होने के बाद भी वे योजनाओं का लाभ लेने की चाह में वहां जमी रहती है। जानकारी के अनुसार भामाशाह योजनांतर्गत पंचायत समिति क्षेत्र की हर ग्राम पंचायत में लगने वाले शिविर में ही बैंक खाते खोले जाएंगे। फिर भी महिलाएं अनावश्यक रूप से बैंक में खाता खुलवाने के लिए परेशान होती रहती है। इस बारे में बैंक ऑफ बड़ौदा के शाख प्रबंधक जयसिंह मीणा ने बताया कि उनकी जानकारी के अनुसार यदि किसी महिला का पहले से ही बैंक में खाता है तो उनको दुबारा से बैंक खाता खुलवाने की आवश्यकता नहीं है।

जनधन योजना में खुले 400 से अधिक खाते

भगवतगढ़| निकटवर्तीग्राम जटवाड़ा कलां में बैंक ने प्रधानमंत्री जन धन योजना में चार सौ अधिक लाभार्थियों के खाते खोले है। बैंक शाखा प्रबंधक आरएस बुजेठिया ने बताया क