अजमेर ने जीता हॉकी का खिताब
भास्कर न्यूज | सवाई माधोपुर
पुलिसलाइन मैदान में चल रही 59वीं राज्य स्तरीय छात्रा वर्ग हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल में अजमेर ने सीकर को रोमांचक मुकाबले में 1-0 से हराते हुए ट्रॉफी पर कब्जा किया। इससे पूर्व खेले गए मैच में टोंक ने भीलवाड़ा को 3-0 से हराते हुए प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर सैकड़ों के तादाद में मौजूद लोगों ने अपनी-अपनी टीमों के सपोर्ट में जमकर हूटिंग की। लोगों की भीड़ को देखते हुए मैदान के कई स्थानों पर पुलिस के जवान बड़ी संख्या में तैनात थे, जो बार-बार लोगों को शांत कर रहे थे। मंगलवार को प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित होगा।
प्रतियोगिता के मीडिया प्रभारी त्रिलोकचंद जैन ने बताया कि सोमवार को दोपहर तीन बजे हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मैच शुरू हुआ। फाइनल मैच देखने के लिए उम्मीद के अनुसार सैकड़ों की तादात में दर्शकगण पुलिस लाइन मैदान में मैच शुरू होने से पहले ही जुटना शुरू हो गए। रविवार को हुए सेमीफाइनल मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद अजमेर तथा सीकर के बीच लोगों की हूटिंग के साथ फाइनल मैच शुरू हुआ। दोनों टीमें एक के बाद एक शानदार मूवमेंट बनाते हुए गोल का प्रयास करती रही लेकिन काफी देर तक दोनों टीमें नाकाम रही। इसके बाद मैच अतिरिक्त समय में गया और अजमेर की टीम के खिलाड़ियों ने शानदार एक-दूसरे खिलाड़ियों को पास देते हुए आखिरी समय में सीकर के ऊपर बेहतरीन गोल डाला। गोल होते ही अजमेर के खिलाड़ी खुशी से झूम उठे, वहीं सीकर के खिलाड़ियों के चेहरों पर निराशा छा गई और इसके कुछ ही समय बाद फाइनल मैच की अंतिम सीटी बज गई तथा अजमेर प्रतियोगिता का सिरमौर बन गया। डीईओ माध्यमिक सुभाष शर्मा, जिला खेल प्रभारी मोहनलाल शर्मा, निदेशालय बीकानेर के पर्यवेक्षक महेंद्र शर्मा आदि ने फाइनल मैच का लुत्फ उठाया।
जमकरहूटिंग
अजमेरतथा सीकर के बीच हुए फाइनल मैच में सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद थे। मैच के दौरान बीच-बीच दर्शकों ने अपनी-अपनी टीमों के समर्थन में जमकर हूटिंग की। मैदान में मौजूद पुलिस के जवान हूटिंग करने वालों को शांत करते हुए दिखाई दिए।
समापनआज
राबाउमाविमानटाउन की प्रधानाचार्या मिथलेश शर्मा ने बताया कि राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को सुबह दस बजे राबाउमावि मानटाउन में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक सवाई सिंह