पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आवश्यकताओं के अनुरूप पािर्कंग व्यवस्था के निर्देश

आवश्यकताओं के अनुरूप पािर्कंग व्यवस्था के निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टरपूनम की अध्यक्षता में पेयजल, विद्युत आपूर्ति, मौसमी बीमारियों की रोकथाम से सम्बन्धित साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार को हुई, जिसमें उन्होंने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को आवश्यक दवाइयों का प्रबंध रखने, चिकित्सालयों में सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। सामान्य चिकित्सालय में आवश्यकताओं के अनुरूप पार्किंग व्यवस्था एवं निर्माण कार्यों के लिए रूपरेखा तैयार करने के लिए कहा। पेयजल एवं विद्युत से सम्बन्धित मुद्दों पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। आरयूआईडीपी के अधिकारियों को समय पर कार्य पूर्ण करवाने के लिए कहा। बैठक में अधीक्षण अभियंता विद्युत, जलदाय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।