पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हर हाथ को काम हमारी प्राथमिकता

हर हाथ को काम हमारी प्राथमिकता

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर| हरहाथ को काम मिले यही हमारी प्राथमिकता है। इसी सोच को ध्यान में रखते हुए कौशल विकास कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसी भावना को मूर्त रूप देने के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आरमोल आरमोल के अधीन आरएसएलडीसी का गठन किया गया है। यह बात श्रम राज्य मंत्री सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी ने कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने डिग्रियां देकर बेरोजगार पैदा किए है। भाजपा सरकार उच्च शिक्षा से वंचित लोगों को कौशल विकास कार्यक्रम से जोड़कर रोजगार के लिए सक्षम बनाने का काम कर रही है।

श्रमिकसमस्याओं के निराकरण के लिए लेबर लाइन सेवा शुरू: उन्होंनेबताया कि असंगठित क्षेत्र के निर्माण श्रमिकों को समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रदेश में लेबर लाइन सेवा शुरू की गई है। टोल फ्री नंबर 18001800999 पर प्रात: 8 बजे से सायं 8 बजे तक सेवा उपलब्ध करवाई गई है। लेबर लाइन द्वारा असंगठित क्षेत्र के निर्माण श्रमिकों को विभिन्न छोटी मोटी मजदूरी एवं नियोजक से सम्बन्धित समस्याओं के समाधान, भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण मंडल द्वारा प्रदत्त हितलाभों एवं विभिन्न योजनाओं के आवेदन करने आदि के साथ-साथ कानूनी सहायता भी प्रदान की जाएगी।

25लाख मजदूरों के पंजीयन का लक्ष्य: असंगठितमजदूरों का पंजीयन वर्तमान में साल लाख से बढ़ाकर 25 लाख करने का लक्ष्य रखा गया है। श्रमिक मजदूरों का दायरा बढ़ाकर इसमें ईंट भट्टा मजदूर, प्लम्बर, इलेक्ट्रिशियन, नरेगा में 90 दिन काम करने वाले श्रमिक, सड़क निर्माण मजदूर, चुनाई मजदूर मिस्त्री, मार्बल फर्श बनाने वाले, खानों में पत्थर तोड़ने वाले, रंगाई, पुताई का काम करने वाले, लकड़ी का काम करने वाले, फिल्म सिनेमा में काम करने वाले, रोड रोलर मिस्त्री आदि को भी इसमें शामिल किया गया है।

खबरें और भी हैं...