पढ़ाई के लिए 25 हजार शादी के लिए 55 हजार
नगर संवाददाता| सवाई माधोपुर
अबनिर्माण श्रमिकों को अपने बच्चों की शिक्षा शादी में होने वाले खर्च की चिंता करने की आवश्यकता नहीं हैं। क्योंकि श्रम एवं नियोजन विभाग की ओर से श्रमिकों के उत्थान के लिए भामाशाह निर्माण श्रमिक कल्याण शुभशक्ति सहित कई योजनाएं शुरू की गई है। इन योजनाओं के तहत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा के लिए 8 हजार से लेकर 25 हजार रुपए तक की सहायता राशि दी जाएगी। इसके अलावा मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार स्वरूप 35 हजार भी देय है। वहीं महिला श्रमिकों को बेटी को उद्यमिता से सशक्त उद्यमी बनाने तथा विवाह के लिए 55 हजार रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। श्रम एवं नियोजन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार निर्माण श्रमिकों उनके आश्रितों की शिक्षा कौशल विकास, सुलभ आवास, स्वास्थ्य बीमा तथा जीवन भविष्य सुरक्षा की बहुआयामी योजना के तहत निर्माण श्रमिका शिक्षा कौशल विकास योजना में श्रमिकों के बच्चों की सामान्य प्रोफेशनल शिक्षा, कौशल विकास और मेधावी छात्र-छात्राओं विशेष योग्यजन को छात्रवृत्ति, प्रोत्साहन राशि में आठ गुना बढोत्तरी की गई है। योजना में कक्षा 6 से 8वीं में पढ़ने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति के रूप में 8 हजार छात्रा एवं विशेष योग्यजन को 9 हजार रुपए की राशि दिए जाने का प्रावधान हैं। इसके अलावा स्नातकोत्तर प्रोफेशनल कोर्स के लिए 25 हजार रुपए तक की राशि दी जाएगी।
आवास के लिए डेढ़ लाख
निर्माणश्रमिकों को सुलभ्य आवास योजना के तहत आवास निर्माण के लिए डेढ़ लाख रुपए तक का अनुदान मिलेगा। इसके अलावा स्वास्थ्य बीमा योजना में सामान्य बीमारियों में 30 हजार और गंभीर बीमारियों में 3 लाख तक के निशुल्क इलाज की सुविधा देय है। वहीं शुभशक्ति योजना में महिला श्रमिकों की अविवाहित बेटियों को उद्यमिता से सशक्त उद्यमी बनाने तथा विवाह के लिए 55 हजार रुपए प्रोत्साहन सहायता राशि देने की योजना है।