बाइक फिसलने से दो महिलाएं घायल
चौथ का बरवाड़ा | कस्बेमें तहसील कार्यालय के सामने की सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से लोग परेशान हैं। सड़क पर कीचड़ के कारण फिसलन होने से रोजाना वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं। शुक्रवार को मोटरसाइकिल फिसलने से दो महिलाएं गिरकर घायल हो गई। इनमें से एक को गंभीर अवस्था में सवाई माधोपुर के लिए रेफर किया गया। तहसील कार्यालय के सामने की सड़क कई दिनों से खराब है। एसडीएम कार्यालय होने के बाद भी इस सड़क की कोई सुध नहीं ले रहा है। सार्वजनिक निर्माण विभाग को भी अवगत कराया जा चुका है पर समस्या का समाधान नहीं होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में कीचड़ होने से रोजाना कोई कोई फिसल कर गिर जाता है। शुक्रवार सुबह कस्बे में एक शादी समारोह में आई फलोदी निवासी जसोदा देवी मोटर साइकिल पर अपने परिजनों के साथ रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल गिरने से वह घायल हो गई।