कारोली घाटा में सुनी लोगों की समस्याएं
सवाई माधोपुर| संसदीयसचिव जितेंद्र गोठवाल ने कारोली घाटा गांव का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनी। संसदीय सचिव को लोगों ने बिजली, पानी, सड़क, चिकित्सा सहित अन्य समस्याओं के बारे में बताया वहीं उन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने गांव के लोगों को क्षेत्र के विकास का भरोसा दिलाते हुए कहा कि विकास में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी।