पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 17 जोड़े बंधे दांपत्य सूत्र में

17 जोड़े बंधे दांपत्य सूत्र में

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | सवाई माधोपुर

खंडारमें मथुरिया वैश्य समाज का सामूहिक विवाह समारोह हुआ। विवाह समारोह में 17 जोड़े दांपत्य सूत्र बंधन में बंधे। इस मौके पर संसदीय सचिव एवं खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल ने पहुंचकर नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया सम्मेलन के संयोजक इंद्र कुमार मथुरिया ने बताया कि विवाह सम्मेलन में सुबह कलश यात्रा निकाली गई। दिन में सामूहिक निकासी का कार्यक्रम हुआ। विवाह सम्मेलन में वरमाला एवं पाणिग्रहण संस्कार के कार्यक्रम हुए। 17 जोड़े एवं तुलसी के विवाह कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। विवाह सम्मेलन में संसदीय सचिव जितेंद्र गोठवाल ने पहुंचकर इस प्रकार के आयोजन की सराहना करते हुए इसे फिजूल खर्ची रोकने वाला बताया। विवाह सम्मेलन के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस उपाधीक्षक दूदू संजय गुप्ता थे। नव विवाहित जोड़ों को सम्मेलन समिति द्वारा विभिन्न उपहार भी दिए गए।

बीससूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक 17 को

सवाईमाधोपुर| बीससूत्री कार्यक्रम की स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक 17 फरवरी को दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक में बीस सूत्री कार्यक्रम में जनवरी माह की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

खबरें और भी हैं...