पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बसंत पंचमी का पर्व मनाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता | सवाई माधोपुर

जिलामुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को बसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिले के सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में मां सरस्वती की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई। साथ ही प्रार्थना सभा में विद्यालय स्टाफ द्वारा छात्र-छात्राओं को संबोधित कर मां सरस्वती के बारे में विस्तार से बताया गया।

राजकीय प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय साहूनगर में बसंत पंचमी के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक ताराचंद जांगिड़ ने बताया कि इस दौरान आयोजित श्योल, निबंध, रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। साथ ही छात्रों द्वारा कविता पाठ किया गया।

बौंली|कस्बेसहित आस-पास के गांवों में बसंत पंचमी का पर्व मां शारदे के प्राकट्य दिवस के रूप में परंपरानुसार मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों सहित कई जगह विद्या की दायिनी मां सरस्वती का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने मां शारदे के आविर्भाव के बोर में बताया। साथ ही बताया कि बसंत पंचमी से शीत ऋतु के समापन एवं ग्रीष्म ऋतु के आगमन का संकेत माना जाता है।

खिरनी|कस्बेसहित आसपास के गांवों पुरा, मेद पुरा, जोलंदा, बड़ौदिया, महेश्वरा आदि के सरकारी तथा निजी स्कूलों में बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की मंत्रोच्चार से पूजा-अर्चना की गई। कस्बे के सरस्वती उमावि मन्दिर तथा राउमावि में प्रार्थना सभा में मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके शिक्षकों ने मां सरस्वती की महिमा का बखान किया। छात्राओं ने गीत कविता आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

भगवतगढ़|कस्बेसहित आसपास के लोरवाड़ा, जटवाड़ा, जौला, आदलवाड़ा आदि गांवों के विद्यालयों में बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा की गई। इस अवसर पर पीत वस्त्र पहनकर सरस्वती से बुद्धि का आशीर्वाद मांगा। पूजा के बाद छात्रों को प्रसाद वितरित किया गया।

सूरवाल|कस्बेसहित आसपास के गांवों में बसंत पंचमी के पर्व के अवसर पर स्कूलों में मां सरस्वती का पूजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ सहित छात्रों ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

बालेर|कस्बेसहित आसपास क्षेत्र के विद्यालयों में बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। प्रार्थना सभा में छात्रों सहित स्टाफ के सदस्यों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर छात्रों को संबोधित किया।

खबरें और भी हैं...