108 कुंडात्मक हवन यज्ञ पर निकाली रैली
कानलोदा आश्रम में झंडा पूजन
भास्करन्यूज | जस्टाना
क्षेत्रमें मोरेल नदी के किनारे कानलोदा गांव के समीप स्वामी जयशिवानन्द महाराज के पूर्व आश्रम पर आगामी मई माह में 108 कुंडात्मक महायज्ञ हवन करने के उद्देश्य से कानलोदा आश्रम पर झंडा पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक जयशिवानन्द महाराज आश्रम भेडोली के शिष्य नित्यानन्द महाराज के सानिध्य में शुक्रवार को कानलोदा आश्रम पर ध्वजारोहण के बाद आसपास के कानलोदा, कल्याणपुरा, कुण्डाल, रायपुरा, टोण्ड, जस्टाना आदि गांवों में रैली निकाली गई। रैली में ट्रैक्टर-ट्रॉली जीप, बाइक एवं जुगाड़ पर सवार होकर सैकड़ों की संख्या में भक्त शामिल हुए। इस दौरान सभी गांवों के पंचों ने स्वामी नित्यानन्द महाराज का माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद रैली पूर्व आश्रम पर पहुंचकर संपन्न हुई, जहां सभी भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की। इस आश्रम पर झंडा रोहण से लेकर यज्ञ हवन तक अखण्ड रामायण के पाठ किए जाएंगे।
आजकलश यात्रा के साथ शुरू होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
सवाईमाधोपुर| अखिलविश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ शनिवार सुबह 9 बजे गायत्री शक्तिपीठ सवाई माधोपुर से कलश यात्रा के साथ होगा।
यज्ञ समिति के प्रवक्ता दिनेश गुप्ता ने बताया कि इसमें करीब 501 महिलाएं अपने सिर पर कलश धारण कर कलश यात्रा में शामिल होंगी। साथ ही विभिन्न झांकियों का भी प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद शाम 7 बजे से शांतिकुंज के विद्बानों द्वारा संगीतमय प्रज्ञापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा।
च्यवनऋषि के आदर्शों को याद किया, भजनों का आयोजन
भगवतगढ़|कस्बेके गोपीनाथ मंदिर में च्यवन गौड़ ब्राह्मण समाज की ओर से भजन कीर्तन एवं गोष्ठी का कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर समाज के लोगों ने च्यवन ऋषि के आदर्शों को याद किया तथा भजन एवं कीर्तन प्रस्तुत किए। रात्रि जागरण में च्यवन ऋषि के आदर्शों को भजनों के माध्यम से प्रस्तुत किया। सुबह चार बजे प्रसाद वितरण के साथ भजनों को विराम दिया गया।
जस्टाना. 108कुंडात्मक हवन यज्ञ के ध्वज पूजन से पूर्व निकाली गई रैली में वाहनों पर सवार भक्त।