- Hindi News
- पोर्न वीडियो प्रकरण में मजिस्ट्रेट के समक्ष युवती के बयान दर्ज
पोर्न वीडियो प्रकरण में मजिस्ट्रेट के समक्ष युवती के बयान दर्ज
शहरकी युवती के पोर्न वीडियो के मामले में बुधवार को युवती के न्यायाधीश के समक्ष बयान दर्ज करवा दिए गए। बंद कमरे में हुए बयानों की प्रति अभी न्यायालय से पुलिस को नहीं मिली है। फिर भी लोगों में चर्चा है कि बयानों में कुछ दूसरे युवकों के नामों का भी खुलासा हो सकता है। दूसरी तरफ विभिन्न संगठनों द्वारा इस घटना की निंदा एवं तीखी प्रतिक्रिया का क्रम जारी है।
वारदात के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद बुधवार को युवती के न्यायालय में बयान दर्ज किए गए। बयानों में युवती ने क्या कहा और किस- किस के नामों का खुलासा किया यह अभी उजागर नहीं हुआ है, लेकिन युवती के परिवार एवं परिजनों के नजदीकी लोगों से मिल रही जानकारी के अनुसार इस गिरोह में शामिल कुछ दूसरे लोगों के नामों का खुलासा होने की भी संभावना है।
अभीनहीं हुई बरामदगी : पुलिसको इस मामले में वीडियो बनाने के काम आई डिवाइस, वीडियो में दिखाई दे रहे सामानों, कपड़ों सहित दूसरी चीजों की भी बतौर सबूत बरामदगी करनी है। अभी इस बात का भी खुलासा होना बाकी है कि युवती की फेसबुक का पासवर्ड युवक के पास कैसे पहुंचा और उसने किस कम्प्यूटर या डिवाइस से इसे अपलोड कर फेसबुक पर डाला था। देह शोषण में शामिल लोगों की फेहरिस्त से लेकर वीडियो बनाने और बाद में उसे प्रचारित करने के काम में युवक के साथ कितने लोग शामिल थे।
असुरक्षितहैं शहर की बेटियां : इसमामले में गठित संघर्ष समिति के प्रवक्ता हरिप्रसाद योगी ने बताया कि यह मुद्दा अभी समाप्त नहीं हुआ है। इस प्रकार की वारदातें शहर में आम हो गई है, कारण यह भी है कि शहर में बालिका से लेकर 50 साल तक की महिला घर से निकलते ही अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। घर से निकलते ही असामाजिक तत्व उनका पीछा शुरू कर देते हैं।
जब लड़की उनके जाल में फंसती है तो उनका शारीरिक एवं मानसिक शोषण किया जाता है, अब तो हालात यहां तक पहुंच गए हैं कि इन बदमाशों के गिरोह के आगे विवश हो चुकी लड़कियों का सामूहिक एवं व्यक्तिगत रूप से शोषण कर उनके पोर्न वीडियो नेट के माध्यम से सार्वजनिक किए जा रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर पूर्व निर्धारित बैठक सोमवार 22 सितंबर को शहर पुरानी अनाज मंडी चौथ माता मंदिर परिसर में होगी।
लोकलाज वाले चुका रहे हैं कीमत : संघर्षसमिति के सदस्य एवं शिव सेना हिंदुस्तान के प्रदेश संयोजक जितेंद्र सिंधी का कहना है कि