एक साल बाद भी नहीं मिले राशनकार्ड
बौंली| ग्रामपंचायत बौंली क्षेत्र के लोगों को एक साल बाद भी राशनकार्ड नहीं मिल रहे हैं। बौंली में करीब 14 साल पहले राशनकार्ड बनाए गए थे, उसके बाद से राशनकार्ड नहीं बने। गत साल ग्राम पंचायत ने लोगों से राशन कार्ड के लिए आवेदन फार्म भी भरवाए लेकिन लोगों को आज तक भी राशन कार्ड का वितरण नहीं हुआ है। लोगों ने बताया कि कई लोगों के राशन कार्ड गुम हो गए हैं तो कई लोगों के राशन कार्ड क्षतिग्रस्त हो गए हैं। साथ ही 14 साल की अवधि में परिवार में कई सदस्य बढ़ गए एवं घट गए हैं। ऐसे में पुराना राशन कार्ड अपडेट होना जरूरी है। लोगों ने बताया कि राशनकार्ड नहीं मिलने से लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
चयनित221 लोगों के नाम नहीं हुए ऑनलाइन
बौंली|ग्रामपंचायत बौंली क्षेत्र के बीपीएल गणना 2002 के तहत 221 लोगों के नाम बीपीएल के लिए चयनित किए गए हैं लेकिन छह माह बाद भी ऑनलाइन नहीं हुए जिससे संबंधित लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। कस्बे के वार्ड पंच बुंदु खां अंसारी ने बताया कि बीपीएल गणना 2002 के तहत प्राप्त परिवदेनाओं के बाद 221 लोगों का नाम बीपीएल सूची के लिए चिन्हित किया गया है जिन्हें ग्राम पंचायत द्वारा 6 फरवरी 2014 को पंचायत समिति एवं उपखंड अधिकारी कार्यालय को भिजवाया जा चुका है लेकिन उक्त नाम ऑनलाइन नहीं हुए हैं, जिससे संबंधित लोगों को बीपीएल के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।
ग्रामसेवकोंका दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार
सवाईमाधोपुर| पंचायतसमिति सवाई माधोपुर के ग्राम सेवकों द्वारा एसडीएम चौथ का बरवाड़ा द्वारा बलरिया सचिव से किए गए दुर्व्यवहार के चलते कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। ग्राम सेवक संघ अध्यक्ष ने बताया कि ग्राम सेवकों ने दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार किया तथा प्रदर्शन कर एसडीएम चौथ का बरवाड़ा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।