पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस अधीक्षक निवास के पास अचेत हालत में मिली लड़की

पुलिस अधीक्षक निवास के पास अचेत हालत में मिली लड़की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर | मुख्यालयपर बुधवार को पुलिस अधीक्षक निवास के सामने एक लड़की अचेत हालत में पड़ी दिखाई दी। सूचना पर पुलिस एवं 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में पता चला की उस लड़की को पुलिस मंगलवार को बाजार से लाई थी और बुधवार को उसके परिजनों के सुपुर्द किया था। लड़की थाने और एसपी निवास के बीच मात्र दो सौ कदम चली और अचेत होकर गिर गई। उसका मुंह और जीभ पूरी काली पड़ गई थी तथा वह तड़प रही थी। चिकित्सक गौरव जैन का कहना है कि उसने जहर नहीं खाया। तो फिर इन दो सौ कदमों के दायरे में उसके साथ ऐसा क्या हुआ की सब कुछ उल्टा पुल्टा हो गया। पुलिस के अनुसार तो युवती कुछ बता रही है और ही उसके परिजन कुछ संतोषजनक जानकारी दे रहे हैं। इस दौरान लड़की का ब्लड प्रेशर सामान्य था तथा उसके ठीक होने की उम्मीद भी जताई जा रही थी।

लड़काकहीं छोड़कर चला गया था

मानटाउनथानाधिकारी सुमेरसिंह ने बताया कि लड़की किसी लड़के के साथ फरीदाबाद से कहीं जा रही थी। ये दोनों मंगलवार को सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर उतर गए। लड़की को एसटीडी की एक दुकान पर छोड़कर लड़का चला गया। लड़की के पास पैसे नहीं थे। काफी पूछताछ के बाद भी लड़की उक्त युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं दे रही है। बार बार पूछने पर भी इस सवाल पर वह चुप हो जाती है। लड़की ने अपना नाम फरीदाबाद निवासी रूबी बताया। उससे घर का पता पूछने पर उसके भाई और फूफा को बुलाकर बुधवार को उसे सुपुर्द कर दिया गया। थानाधिकारी ने बताया कि लड़की अपने घर जाना नहीं चाहती थी। उससे जो भी पूछा गया वह बड़ी मुश्किल से बता रही थी।

सवाई माधोपुर. एसपीनिवास के सामने अचेत अवस्था में पड़ी युवती को एंबुलेंस में ले जाते कार्मिक।