पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाल प्रतिभाओं को अच्छे से तराशें शिक्षक

बाल प्रतिभाओं को अच्छे से तराशें शिक्षक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालवैज्ञानिकों को अच्छे से तराशें तथा उनमें छिपी प्रतिभाओं को आगे बढाएं तो ये बाल प्रतिभाएं अपने गांव, जिले का नाम देश में रोशन कर सकती है। ये बात बुधवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर ईश्वर सिंह राठौड़ ने जिला स्तरीय विज्ञान, गणित, पर्यावरण प्रदर्शनी एवं जनसंख्या शिक्षा मेले के शुभारंभ अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सवाई माधोपुर शहर में मुख्य अतिथि के रूप में कही।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मेलों से बालकों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं। विज्ञान मेले के शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सुभाष शर्मा ने तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक उमाकांत ओझा, एसएसए के एडीपीसी मनमोहन दाधीच एवं मिथलेश शर्मा उपस्थित थी। प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र जैन ने मेले की जानकारी देते हुए कहा कि मेले में बाल वैज्ञानिक अपने मॉडल एवं अन्य प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर अपने- अपने स्कूल का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एडीएम ईश्वर सिंह राठौड़ ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया तथा उन्होंने बाल वैज्ञानिकों द्वारा बनाए तथा प्रदर्शित मॉडलों का अवलोकन किया। उन्होंने प्रतिभाओं द्वारा निर्मित विज्ञान मॉडलों की सराहना की तथा प्रतिभाओं को आगे बढा़ने के लिए पूरे अवसर देने को कहा।

मेले में जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष शर्मा ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए विभाग को द्वारा विज्ञान एवं गणित को प्रोत्साहन देने के लिए की जा रही गतिविधियों के बारे में बताया। मेला प्रभारी वीरपाल सिंह चौहान एवं सचिव राजेश गर्ग ने मेले के संबंध में संभागियों को निर्देश दिए। मेले में जिले के विभिन्न स्थानों के विद्यालयों से संभागियों ने भाग लिया। चार दिवसीय मेले का समापन 20 सितंबर को होगा। मेले के प्रथम दिन क्विज लिखित, रोल प्ले, लोकनृत्य आदि की प्रतियोगिताएं हुईं। मेले के शुभारंभ अवसर पर पर्यवेक्षक महेंद्र शर्मा, प्राचार्य चंद्रमुखी जैन, हनुमान गर्ग, राजेन्द्र शर्मा, हनुमान शर्मा सहित अन्य व्याख्याता एवं कर्मचारी उपस्थित थे। शुभारंभ समारोह का संचालन सुरेश गुप्ता ने किया। गुरुवार को शिक्षक छात्र सेमीनार, प्रादर्श मूल्यांकन, क्विज प्रथम एवं द्वितीय चक्र, पोस्टर प्रतियोगिता होगी।

सवाई माधोपुर. विज्ञानमेले में प्रदर्शित मॉडलों का अवलोकन करते अतिथि।