- Hindi News
- मूलभूत सुविधाओं का अभाव है रेलवे कॉलोनी के कई आवासों में
मूलभूत सुविधाओं का अभाव है रेलवे कॉलोनी के कई आवासों में
नगर संवाददाता | सवाई माधोपुर
वेस्टसेंट्रल रेलवे एंप्लॉयज यूनियन की शाखा सवाई माधोपुर की ओर से रेल कर्मी चेतना अभियान के दौरान बुधवार को मीटरगेज एवं टीआरडी कॉलोनी में संपर्क किया गया। शाखा अध्यक्ष लोकेन्द्र मीणा ने बताया कि अधिकतर आवासों की छतें बरसात के दिनों में टपकती है।
रेलवे आवास ब्लॉक संख्या 10/टी एवं 28/एलए से एच और उसके सामने वाले ब्लॉक के आवास रहने लायक नहीं हैं। मूलभूत सुविधाओं का अभाव।
इसी प्रकार रेलवे आवास संख्या मीटर गेज 148/एबी, 149, 150, 152 जो कि वर्ष 1963 के बने हैं। इन आवासों की छतों से प्लास्टर गिर रहा है। फेंसिंग नहीं है तथा आवारा पशुओं का जमावड़ा बना रहा है। शाखा अध्यक्ष मीणा ने कॉलोनी को रेलवे की गाइड लाइन अनुसार बनवाने की आवश्यकता बताई है।
इसके अलावा रेलवे आवासों में बाथरूम, शौचालय एवं टंकी नहीं है। सड़कें भी क्षतिग्रस्त हैं। चेतना यात्रा में सचिव बीएम पांचाल, शंकरलाल, हनुमान मीणा, वी.के. उपाध्याय, एस.एन. त्रिपाठी, रब्बानी, जनाबुद्दीन, सागरमल, मोहन दीक्षित, धर्मेंद्र शर्मा, बी.एल. मीणा, के.के. मीणा, मथुरालाल आदि उपस्थित थे।
जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कल से
चौथ का बरवाड़ा| जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय खेल मैदान मे 19 सितम्बर से शुरू होगी। यह जानकारी राप्रावी हरिजन बस्ती के प्रधानाध्यापक ने दी।