- Hindi News
- 30 पंचायतों के प्रेरकों ने निकाली मोटरसाइकिल रैली
30 पंचायतों के प्रेरकों ने निकाली मोटरसाइकिल रैली
सवाई माधोपुर| पंचायतसमिति सवाई माधोपुर में बुधवार को लोकशिक्षा केंद्र करमोदा से 30 ग्राम पंचायतों के महिला-पुरुष प्रेरकों की मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। रैली को जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षाधिकारी तथा राउमावि करमोदा के प्रधानाचार्य अशोक कुमार साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी कमला बारवाल ने रवाना किया। रैली करमोदा से शुरू होती हुई सूरवाल, खिलचीपुर, शेरपुर में साक्षर भारत कार्यक्रमों के नारों से साथ निकाली गई। दोपहर दो बजे शेरपुर में रैली का समापन किया गया।
खंडार|पंचायतसमिति कार्यालय परिसर खंडार में बुधवार को साक्षर भारत कार्यक्रम के अंतर्गत मानव अधिकार दिवस के उपलक्ष्य में प्रचार-प्रसार मोटर साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली को ग्राम पंचायत खंडार सरपंच कांता सीठा पंचायत समिति सदस्य रघुनाथ चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मोटर साइकिल रैली पंचायत समिति के मुख्य द्वार से शुरू होकर मुख्य बाजार, बालेर रोड़, राबाउमावि खंडार, तहसील के सामने होते हुए ग्राम पंचायत गोठबिहारी पहुंची तथा वहां से वापस पंचायत समिति परिसर में पहुंची जहां रैली का समापन किया गया।
बौंली|साक्षरताएवं सतत शिक्षा विभाग के तत्वावधान में 10 दिसंबर को मानव अधिकार दिवस के अवसर पर पंचायत समिति क्षेत्र की तीन ग्राम पंचायतों में प्रेरकों द्वारा साक्षरता मोटर साइकिल रैली निकाली गई।
सवाई माधोपुर. साक्षरतारैली को रवाना करती जिला साक्षरता अधिकारी कमला बारवाल।
बौंली. रैलीको रवाना करते विकास अधिकारी।
खंडार. कस्बेसे निकलती प्रेरकों की मोटरसाइकिल रैली।