पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रों ने ली मानव अधिकारों की शपथ

छात्रों ने ली मानव अधिकारों की शपथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर | जिलेभरमें बुधवार को मानव अधिकार दिवस मनाया गया। कलेक्ट्रेट में सुबह 11 बजे अतिरिक्त जिला कलेक्टर ईश्वर सिंह राठौड़ ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मानव अधिकार की शपथ दिलाई। इसी प्रकार राजकीय पीजी कॉलेज की चारों एनएसएस इकाइयों के तत्वावधान में चल रहे मानव अधिकारी जागरूकता सप्ताह के तहत अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. धनकेश मीणा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य वक्ता हरिप्रसाद योगी ने मानव अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया। इसके अलावा प्राचार्य मनीराम, वरिष्ठ व्याख्याता रामलाल बैरवा, प्रेम सोनवाल, राकेश मीणा आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्राचार्य ने छात्रों को मानव अधिकार की शपथ दिलाई। रणथंभौर पीजी कॉलेज में एनएसएस की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में मानवाधिकार दिवस पर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी श्रीकृष्ण शर्मा, हनुमान प्रसाद स्वर्णकार ने बताया कि उपाचार्य महेंद्र यादव ने छात्रों को संबोधित किया। शहीद कैप्टन रिपुदमन विधि महाविद्यालय में मानव अधिकार दिवस पर संगोष्ठी प्राचार्य डॉ. एन.एल.गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान मानव अधिकारों पर प्रकाश डाला गया। नेहरू युवा केंद्र सवाई माधोपुर द्वारा राउमावि कुस्तला में मानव अधिकार दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला युवा समन्वयक सुनील राना ने बताया कि इस अवसर पर अरविंद कुमार, रामदयाल बैरवा, नफीस अहमद आदि ने विचार व्यक्त किए।

खेलकूदप्रतियोगिता आज से

सवाई माधोपुर | 42वींराज्य स्तरीय शिक्षा विभागीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता 11 दिसंबर से रामावि मैनपुरा में होगी। यह जानकारी जिशिअ माध्यमिक ने देते हुए सभी कर्मचारियों को प्रतियोगिता में भाग लेने के निर्देश दिए हैं।