आयोजना समिति की बैठक 15 को
सवाई माधोपुर | जिलाआयोजना समिति की बैठक जिला प्रमुख सुनीता गुर्जर की अध्यक्षता में 15 दिसम्बर को 3 बजे जिला परिषद सभागार में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी मुख्य आयोजना अधिकारी एवं सचिव जिला आयोजना समिति बाबू लाल बैरवा ने दी है।
जिलापरिषद साधारण सभा की बैठक 15 को
सवाईमाधोपुर | जिलापरिषद साधारण सभा की बैठक 15 दिसंबर को दोपहर 2 बजे जिला परिषद सभागार में जिला प्रमुख सुनीता गुर्जर की अध्यक्षता में होगी। यह जानकारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद पीसी पवन ने दी है।
जीपीएफशिड्यूल इम्पोर्ट करने की प्रक्रिया विकसित
सवाईमाधोपुर | जिनकार्मिकों के वेतन बिल कोष कार्यालय के माध्यम से पे-मेनेजर पर बनाए जाते है, उनकी जीपीएफ कटौतियां को एसआईपीएफ पोर्टल पर ऑनलाइन करने की आवश्यकता नहीं है। सहायक निदेशक राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग फरेबी लाल मीणा ने बताया कि सूचना एवं प्रौद्योगिक विभाग द्वारा पे-मेनेजर से एसआईपीएफ पोर्टल के इंटीग्रेशन की प्रक्रिया में जीपीएफ शिड्यूल इम्पोर्ट करने की प्रक्रिया विकसित कर ली गई है। केवल वे कार्मिक जिनके जीपीएफ की कटौतियां चालान द्वारा जमा कराई जाती है एवं वेतन बिल पे-मेनेजर से नहीं बनाए जाते है उनकी जीपीएफ कटौतियों को एसआईपीएफ पोर्टल पर ऑनलाइन किया जाना आवश्यक है।
न्यूज़ इनबॉक्स