- Hindi News
- सीएचसी प्रभारी को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार
सीएचसी प्रभारी को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार
खंडार | पुलिसने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंडार के प्रभारी को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी देने वाले ओण कलां निवासी एक आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया है। खंडार थानाधिकारी लोकेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि आरोपी गिर्राज पुत्र लड्डू बैरवा निवासी ओण कलां को खंडार सीएचसी प्रभारी डॉक्टर हरफूल बैरवा को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 27 नवंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंडार के प्रभारी डॉक्टर हरफूल बैरवा ने अपने मोबाइल पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जान से मारने की बार-बार धमकी मिलने की थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी।
लछमाहत्याकांड : 5वां आरोपी पकड़ा
सवाई माधोपुर | बौंलीथाना पुलिस ने लछमा हत्या कांड के मामले में सांभर जेल से प्रोडक्शन वारंट के तहत बुधवार को पांचवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाने के धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि हत्याकांड के पांचवें आरोपी रामकिशन उर्फ नरेश निवासी देवली जिला टोंक को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में चार आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका था, जो चौथ का बरवाड़ा जेल से फरार हो गए थे। बौंली थाना पुलिस ने पांचवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा तीन आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं।
दहेजप्रताड़ना के आरोप में धरा गया : कोतवालीथाना पुलिस ने मोहनपुरा निवासी राजेंद्र उर्फ राजेश पुत्र बद्रीलाल को दहेज प्रताड़ना के मामले में दर्ज गिरफ्तार किया है।