िजले में आज
भगवतगढ़| खंडारविधायक जितेंद्र गोठवाल गुरुवार को भगवतगढ़ क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। यहां वे कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। भाजपा पदाधिकारी सत्यनारायण मोदी, राजेंद्र सिंह गोहिल, रामजीलाल काका, रतन मोदावत, कृष्णावतार शर्मा सहित अन्य बताया कि विधायक सुबह 9 बजे भाजपा कार्यकर्ताआकी बैठक शिव धर्मशाला में लेंगे।
रोडवेजबस का शुभारंभ
शिवाड़| पंचायतटापुर के एचेर गांव में रोडवेज बस का शुभारंभ 11 दिसंबर को खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल करेंगे। रोडवेज बस का शुभारंभ दोपहर 12 बजे होगा। यह बस सुबह 7 बजे सवाई माधोपुर से रवाना होगी जो कावड़, जोला, भगवतगढ़ होते हुए एचेर पहुंचेगी उसके बाद यहां गोठवाल हरी झंडी दिखाएंगे। आगे यह बस सारसोप, महापुरा होते हुए जामड़ोली पहुंचेगी। बस चलने से लोगों को अब जिला मुख्यालय तक जाने मे अधिक समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।