पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीपलवाड़ा| रवांजनाचौड़ पंचायत के लाडपुरा गांव के लोगों ने कलेक्टर

पीपलवाड़ा| रवांजनाचौड़ पंचायत के लाडपुरा गांव के लोगों ने कलेक्टर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीपलवाड़ा| रवांजनाचौड़ पंचायत के लाडपुरा गांव के लोगों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर उनके यहां पूर्व में संचालित राप्रावि को वापस रवांजना डूंगर से लाडपुरा गांव में संचालित करने की मांग की है। कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीण बनवारी सिंह अवाना, मूलचंद बैरवा, जगदीश बैरवा आदि ने बताया कि लाडपुरा से रवांजना डूंगर की दूरी तीन किमी से ज्यादा है। ऐसे में सरकार के एकीकरण के चलते अभी अधिकतर छात्र लाडपुरा से रवांजना डूंगर विद्यालय में नहीं जा पा रहे हैं। साथ ही बारिश में और अधिक परेशानी होने वाली है। ऐसे में विद्यालय को रवांजना डूंगर के विद्यालय के नियंत्रण से हटाकर वापस लाडपुरा गांव में खाली पड़े भवन में संचालित किया जाए।

शिक्षकोंकी कमी से पढ़ाई प्रभावित

पीपलवाड़ा| रामाविखिजूरी में कई दिनों से शिक्षकों की कमी के चलते अध्ययन व्यवस्था प्रभावित है। विद्यालय में प्रधानाध्यापक के साथ ही कई प्रमुख विषयों के शिक्षक नहीं है। ऐसे में छात्रों को अध्ययन व्यवस्था में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय विकास समिति के अध्यक्ष भरतलाल मीणा, सदस्य रामविलास गुर्जर, सियाराम मीणा आदि ने बताया कि विद्यालय में दो महीनों से प्रधानाध्यापक का पद रिक्त चल रहा है। इसी प्रकार गणित के द्वितीय श्रेणी के अध्यापक कई महीनों से नहीं है। इस कारण छात्रों की अध्ययन व्यवस्था प्रभावित है। इसके साथ ही कनिष्ठ लिपिक एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी नहीं है। लोगों ने बोर्ड की परीक्षाओं को देखते हुए शीघ्र ही शिक्षकों को लगाने की मांग की है।

300छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण

सवाई माधोपुर| परिवारकल्याण केंद्र शहर में कार्यरत कर्मचारियों ने राबाउमावि में छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया एवं रोगों से बचाव की जानकारी दी। कर्मचारी एलएचवी एलिअम्मा, जीएनएम अब्दुल मतीन, विकास राणावत वेक्सीनेटर सुरेंद्र कुमार ने 510 छात्राओं में से उपस्थित 300 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया एवं आयरन तथा केल्शियम की गोलियां दी।

मतदातासूची में नाम जुड़वाया जाए : खिरनी| पंचायतीचुनाव से पूर्व जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में नहीं आए, उन्होंने प्रशासन से शिविर लगाकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की मांग की है। कस्बे सहित मेदपुरा गांव के रामनारायण मीणा, हनुमान मीणा सहित अन्य लोगों ने बताया कि मतदाता सूची में नाम नहीं जुड़ने से वे