- Hindi News
- सवाई माधोपुर| जुवाड़गांव के एक व्यक्ति ने मुई सरपंच, तत्कालीन
सवाई माधोपुर| जुवाड़गांव के एक व्यक्ति ने मुई सरपंच, तत्कालीन
सवाई माधोपुर| जुवाड़गांव के एक व्यक्ति ने मुई सरपंच, तत्कालीन दो सचिवों तथा अन्य दो लोगों पर धोखाधड़ी से इंद्रा आवास की दो किश्ते उठाने का आरोप लगाते हुए इस्तगासे के माध्यम से रवांजना डूंगर थाने में मामला दर्ज करवाया है। एडवोकेट महेंद्र वर्मा ने बताया कि जुवाड़ के मौजीराम बैरवा ने न्यायालय में पेश इस्तगासे में बताया कि उसका चयन बीपीएल में हुआ था। इस पर उसको इंद्रा आवास योजना के तहत दो किश्तें जारी हुई थी लेकिन मुई सरपंच गुणमाला जैन, तत्कालीन सचिव शिव प्रसाद सिसाेदिया और घनश्याम सैनी तथा जुवाड़ के ओमप्रकाश बैरवा ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर इंद्रा आवास की पच्चीस पच्चीस हजार रुपए की दो किश्तें उठा ली। सरंपच और तत्कालीन सचिवों ने ओमप्रकाश बैरवा और उसकी प|ी धोला देवी को गलत तरीके से लाभ पहुंचाने के लिए इस प्रकार से फर्जीवाड़े का आरोप है, जिसका खुलासा सूचना के अधिकार के तहत हुआ है। मामले का खुलासा होने के बाद परिवादी मौजीराम ने न्यायालय में इस्तगासा पेश किया। न्यायालय के आदेश पर रवांजना डूंगर थाने में मामला दर्ज किया गया। थानाधिकारी मदनलाल ने बताया कि इस मामले की जांच कुस्तला चौकी प्रभारी जमील खान कर रहे हैं।
मुई सरपंच सहित चार के खिलाफ केस दर्ज