पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घट स्थापना के साथ नवरात्र शुरू

घट स्थापना के साथ नवरात्र शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलामुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को घट स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र की शुरुआत की गई। इस अवसर पर मंदिरों में कई धार्मिक अनुष्ठान एवं कार्यक्रम किए गए तथा मां दुर्गा की आकर्षक झांकियां सजाई गई। घरों में भी घट स्थापना के साथ नवरात्र प्रारंभ किए गए। इस दौरान लोगों ने रामायण, सुंदरकांड, दुर्गा सप्तशती, हनुमान चालीसा आदि के पाठ किए।

रणथंभौर दुर्ग त्रिनेत्र गणेशजी महाराज मंदिर, सीमेंट फैक्ट्री मां दुर्गा मंदिर, विजयेश्वर शिव मंदिर बजरिया, पंचायत समिति परिसर हनुमान मंदिर, रामजानकी मंदिर, नीलकंठ महादेव मंदिर, पटेल नगर मां कामाकांक्षा मंदिर, पंचमुखी बालाजी, पुष्प का बालाजी, भूतेश्वर महादेव, काला गौरा भैरू मंदिर, शहर दंडवीर बालाजी, बांकी माता मंदिर, पुरानी अनाज मंडी चौथमाता मंदिर, अमरेश्वर महादेव मंदिर सहित कई धार्मिक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने नवरात्र करने के साथ ही अखंड रामायण पाठ, सुंदरकांड, हनुमान चालीसा आदि के पाठ किए गए तथा मां दुर्गा की आकर्षक झांकियां सजाई। इसी प्रकार काला गोरा भैंरू मंदिर पर विशेष सजावट के साथ नवरात्र शुरू हुए।

भगवतगढ़|कस्बेसहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्र में शारदीय नवरात्र घट स्थापना के साथ शुरू हुए। कस्बे के खेड़ा का बालाजी, घाटीला बालाजी, केशवराय मंदिर, कुंड दुर्गा मंदिर, इटावा बालाजी, दोबड़ा का बालाजी सहित अन्य धार्मिक स्थानों पर दुर्गा चालीसा, सुंदरकांड, अखंड रामायण, दुर्गा सप्तशती आदि के पाठ किए गए। इस अवसर पर मंदिरों में आकर्षक झांकियां सजाई गई। इटावा के बालाजी धाम पर नवरात्र पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नौ दिन भंडारे का संचालन शुरू किया गया।

कुस्तला|कस्बेसहित आसपास के डेकवा, गंभीर, जुवाड़, जीनापुर, बोरीप आदि गांवों के मंदिरों एवं घरों में घट स्थापना के साथ नवरात्र शुरू हुए। कस्बे के छतरी वाले हनुमान मंदिर, बाड़ी वाले हनुमान मंदिर आदि में सुंदरकांड, रामायण आदि के पाठ शुरू हुए। वहीं कई मंदिरों को रोशनी से सजाया गया।

जस्टाना|क्षेत्रके धार्मिक स्थलों एवं देव स्थानों पर मंत्रोच्चार के साथ नवरात्र की स्थापना की गई। ग्राम पंचायत गालदकलां के अंतर्गत आने वाले एदलकी हनुमान मंदिर सहित अन्य स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम शुरू हुए।

चौथका बरवाड़ा | कस्बेके चौथ माता मन्दिर में नवरात्र स्थापना के साथ ही भक्तों क