- Hindi News
- हर रेल मार्ग पर शटल, सवाई माधोपुर मार्ग पर नहीं
हर रेल मार्ग पर शटल, सवाई माधोपुर मार्ग पर नहीं
भास्कर न्यूज | चौथ का बरवाड़ा
जयपुरसवाई माधोपुर रेल मार्ग पर रेलवे की अनदेखी से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर यात्री भार काफी अधिक होने के बावजूद भी ट्रेनों की संख्या कम होने से एवं एक भी शटल ट्रेन नहीं होने से यात्रियों को आने जाने मे काफी परेशानियां हो रही है। सबसे अधिक परेशानी दैनिक यात्रियों एवं गांवों से शहरों में मजदूरी के लिए जाने वाले मजदूरों को उठानी पड़ रही है।
दूसरी ओर रेलवे ने सवाई माधोपुर जयपुर रेल मार्ग पर एक भी शटल नहीं चलाई जा रही है। इस समस्या को लेकर अब दैनिक यात्रियों ने लामबंद होकर आंदोलन शुरू कर दिया है। लोगों की समस्या को देखते हुए जयपुर सांसद रेल अधिकारियों ने समस्या समाधान का आश्वासन देते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
एकट्रेन, उसका भी हाल बेहाल
सवाईमाधोपुर से जयपुर जाने वाले यात्रियों के लिए सुबह के लिए एकमात्र भोपाल जोधपुर ट्रेन ही संचालित है। इस रेल में गांवों से मजदूरी करने के लिए मजदूर वर्ग के साथ बडी़ संख्या में सरकारी कर्मचारी भी जयपुर जाते है, लेकिन इस ट्रेन का हाल बेहाल है। महीने में बीस से पच्चीस दिन तो यह देरी से ही आती है। सुबह सवाई माधोपुर से चलने का सही समय 6 बजकर 55 मिनट है तथा सुबह 8 बजकर 28 मिनट पर दुर्गापुरा पहुंचने के बाद यहां 50 मिनट तक खड़ी रहती है। इसी तरह शाम को इस ट्रेन का जयपुर से 4 बजकर 50 मिनट रवाना कर दिया जाता है, लेकिन दुर्गापुरा स्टेशन पर 1 घंटे रोक दिया जाता है।
धार्मिकस्थल िफर भी असुविधाएं
जयपुरसवाई माधोपुर रेलमार्ग के बीच चौथ माता, शिवाड़ के घुश्मेश्वर महादेव एवं रणथंभौर के त्रिनेत्र गणेश धार्मिक स्थल पड़ते है, लेकिन सवारी गाड़ियों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं।
शटलके लिए पैरवी
इसबार में रामचरण बोहरा सांसद जयपुर ने कहा िक दैनिक यात्रियों एवं अन्य लोगों की सुविधा के लिए जयपुर सवाई माधोपुर रेल मार्ग पर शटल ट्रेन चलाने को लेकर कई ज्ञापन मिले है। वास्तव में लोगों की समस्या जायज है। इस संबंध में रेल मंत्री को पत्र दूंगा तथा शटल चलाने की पैरवी करूंगा।
मुख्यालयको भेजेंगे रिपोर्ट
इससंबंध में वीरेंद्र कुमार डीआरएम जयपुर का कहना है कि सवाई माधोपुर के लिए शटल ट्रेन चलाने के लिए ज्ञापन आए है। इसके लिए प्रयास शुरू कर दिए हे। लोगों की मांग को देखते हुए मुख्यालय को रिपोर्ट