पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बजरी माफिया ने िकया मीडियाकर्मी पर हमला

बजरी माफिया ने िकया मीडियाकर्मी पर हमला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंदूपुरा| पीपलवाड़ाकस्बे में बजरी खनन माफियाओं ने शराब पीकर रविवार शाम को पीपलवाड़ा कस्बे में मीडियाकर्मी उसके छोटे भाई से मारपीट की। अवैध बजरी खनन कि खबरों से बौखलाकर मारपीट करने से पत्रकार राजेश उसके भाई हरकेश को चोट आई हैं। आरोपी खनन माफियाओं ने मीडियाकर्मी के नागरिक सेवा केंद्र सीएससी ई-मित्र केंद्र पर 30 मिनट तक जमकर तोड़फोड़ की, जिससे डिजिटल कैमरा, रंगीन प्रिंटर डिजिटल फोटो कॉपी मल्टीपरपज प्रिंटर, कीमती फर्नीचर सहित हजारों रुपए का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। सीएसएसी पर लगा डिजिटल कैमरे में घटना का वीडियो रिकार्डिंग हो रहा था, उसे भी आरोपी चुरा कर ले गए। आरोपियों पर शनिवार को बासड़ा नदी रोड पर एक महिला को टक्कर मार देने का भी बौंली पुलिस में मामला दर्ज हुआ है। खनन माफिया सवाई माधोपुर जिले के बौंली तहसील में बनास नदी से बजरी खनन, परिवहन, भंडारणों पर सुप्रीम कोर्ट खनिज विभाग से रोक होने के बाद भी जेसीबी से अवैध बजरी खनन करके चरागाह से अतिक्रमण कर बजरी के भंडारण करके व्यवसाय कर रहे थे, जिनकी खबरें मीडिया में आने से गुस्साए खनन माफियाओं ने मीडियाकर्मी को जान से मारने का प्रयास किया। बौंली पुलिस को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर आकर पत्रकार को सुरक्षा प्रदान करते हुए बौंली थाने में ले जाया गया। पुलिस द्वारा मौका मुआयना करके बाद पीड़ित राजेश मीना का मेडिकल करवाया गया, जिसमें शरीर पर जगह-जगह चोटों कई जगह घाव के निशान पाए गए। बौंली पुलिस के थानाधिकारी राजेंद्र यादव के अनुसार मामला दर्ज करके उच्चस्तरीय जांच के लिए पुलिस विभाग के डीवाईएसपी आवड़दान र|ू को सौंपा गया हैं। घटना के बाद मीडियाकर्मी का परिवार डरा हुआ हैं आरोपी लोगों द्वारा परिवार के सदस्यों को जान से माने की धमकी मिल रही हैं। पीपलवाड़ा, बागडोली, निमोद के सरपंचों बौंली उपखंड के मीडियाकर्मियों ने घटना की निंदा करते हुए आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की हैं। मंगलवार को बौंली उपखंड से सभी मीडियाकर्मी उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे।