बालक और बालिका जयपुर में बरामद
सवाई माधोपुर| महिलाथाना पुलिस ने गुरुवार को दो बालिकाओं और एक बालक को जयपुर से दस्तयाब किया है। इनमें से एक बालक और बालिका सीमेंट फैक्ट्री कॉलोनी निवासी है तथा दूसरी बालिका पचीपल्या गांव निवासी है। उल्लेखनीय है कि 2 फरवरी को महिला थाने में पचीपल्या निवासी नाबालिग लड़की के पिता ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था। जिस पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दशरथसिंह एवं पुलिस उप अधीक्षक सुभाष मिश्रा के नेतृत्व में दस्तयाबी के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया गया था। गठित टीमों ने अलग अलग स्थानों पर जाकर बालिकाओं की बरामदगी के प्रयास किए। गुरुवार को सुबह सीओ सिटी मिश्रा रेलवे स्टेशन जयपुर पहुंचे और यहां दोनों नाबालिग बालिकाओं और एक बालक को दस्तयाब कर लिया।